फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लूट और सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-हिसावदा चौक के पास बिहार के दंपती को बंधक बनाकर लूट और महिला से किया था सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। हिसावदा चौराहे के समीप स्थित फार्म हाऊस में तीन जुलाई की रात बिहार के दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट और महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पकड़ लिया। वहीं एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों से पंखे, मोबाइल, तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर हिसावदा चौराहे के समीप स्थित फार्म हाऊस में तीन जुलाई की रात बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट और महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इसमें पुलिस ने चोरी और दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार पुलिस को घटना में शामिल बदमाशों के पिलाना भट्टे के पास से रविवार सुबह चार बजे जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस वहां पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए दोनों बदमाश राशिद और आबिद निवासी कल्लूगढ़ी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद के रहने वाले हैं। वह काफी समय से मेरठ, बागपत रोड सराय मोड़ पर रह रहे थे। दोनों पहले भी बालैनी क्षेत्र में तार चोरी में जेल जा चुके हैं। इसमें राशिद के खिलाफ 10 तो आबिद के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों से लूटा गया सामान, मोबाइल व पंखे भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें