फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यम हत्याकांड के दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहपुर गांव में 31 जनवरी को की गई थी सत्यम की हत्या
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। शिकोहपुर गांव में करीब दो माह पूर्व हुए सत्यम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टयौढ़ी गांव के जंगल से इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शिकोहपुर गांव में 31 जनवरी को सत्यम पुत्र पंकज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों द्वारा बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस तभी से हत्यारों की तलाश में जुटी हुई थी। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने ट्यौढ़ी गांव के जंगल से दोनों हत्यारोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए हत्यारोपियों में सुबोध पुत्र महक सिंह और रणधीर पुत्र नारायण निवासी शिकोहपुर शामिल है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर शुरू हुए झगडे़ के बाद सत्यम की गोली मारकर हत्या कर गई दी थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बदमाशों के खिलाफ की गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई
खेकड़ा। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि थाना चांदीनगर क्षेत्र के गांव कहरका निवासी अमित त्यागी, अखिल त्यागी, आकाश त्यागी और योगेश अपराधी प्रवृत्ति के है। यह चारो गैंग बनाकर लूट और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देते है। खेकड़ा कोतवाली में इनके खिलाफ लूट आदि के कई मुकदमे दर्ज है। जिलाधिकारी राजकमल यादव की अनुमति के बाद इन सभी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें