फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश को गांव में छोड़ने पर लगेगा 11 हजार का जुर्माना

Tue, 13 Sep 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
नौरोजपुर गांव में पंचायत को संबोधित करते ग्राम प्रधान ओमप्रकाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव से एक सप्ताह से गायब गाय को बरामद करने के लिए गांव में सोमवार को पंचायत हुई। इसमें गांव में घूमकर गाय का पता लगाने का निर्णय लिया। साथ ही फैसला लिया जो भी पालतू गोवंश को गांव में छोड़ेगा उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। 

 इसमें वक्ताओं ने कहा  गांव से एक सप्ताह से गाय गायब है। उसका छोटा बछड़ा परेशान है। गायब को आसपास तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसकी शिकायत अफसरों से भी की, लेकिन गाय बरामद नहीं हुई। सोमवार सुबह इस मामले में गांव के अनिल गुर्जर के मकान पर पंचायत हुई।
विज्ञापन


पंचायत में निर्णय लिया गाय को गांव-गांव जाकर तलाश किया जाए।  साथ ही पंचायत ने फैसला लिया कोई भी गोवंश नहीं छोड़ेगा। यदि किसी ने ऐसा किया तो उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। इसके लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया। कमेटी इस पर नजर रखेगी। इस पंचायत की अध्यक्षता नरेंद्र नाथ महाराज ने की। संचालन रमेश पांचाल ने किया। इसमें ओमप्रकाश प्रधान, चौधरी संदीप कुमार, जगवीर, सुरेश, श्योवीर, भवीचंद, इमरान, जगवीर आदि रहे। 
विज्ञापन


लोगों ने मुताबिक गाय के गायब होने के मामले में तीन नाम प्रकाश में आए है, लेकिन इन नामों के लोग गांव में नहीं है। आसपास के गांवों में उनका पता लगाया जा रहा है। 


खुफिया तंत्र रहा अलर्ट
बागपत। पंचायत का पता चलते ही गांव में खुफिया तंत्र से जुड़े लोग पहुंच गए। उन्होंने पंचायत में शामिल लोगों के बयान दर्ज किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें