फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल समाप्त कराने की कोशिश, नहीं बनी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल में चल रहा कर्मचारियों का धरना बुधवार को 21वें दिन भी जारी रहा। बहुत कम ही कर्मचारी धरने पर बैठे रहे, जबकि 80 फीसदी कर्मचारी वापस मिल में काम पर लौट गए। दूसरी ओर हड़ताल को समाप्त कराने और कर्मचारियों की मांग पूरी कराने को लेकर श्रम प्रवर्तन अधिकारी भी मिल पहुंचे। उन्होंने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों और मिल अफसरों से बातचीत की, लेकिन वार्ता विफल रही।
विज्ञापन

चीनी मिल कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर 13 अक्तूबर को हड़ताल शुरू कर दी थी। कर्मचारियों ने तीन नवंबर को मिल गेट पर ही पंचायत आहूत करने का निर्णय लिया हुआ है। बुधवार को धरने पर बैठे हुए 80 प्रतिशत कर्मचारी वापस मिल में काम पर लौट गए। कर्मचारियों का कहना था कि मिल द्वारा उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया है। उनकी मांगों पर गंभीरता से मिल प्रबंधन विचार कर रहा है और जल्द में पूरी भी हो जाएंगी। केवल 20 प्रतिशत कर्मचारी ही इस समय धरने पर बैठे हुए हैं। जिनमें कर्मचारी यूनियन के बड़े पदाधिकारी शामिल है।
यूनियन के महामंत्री देवेंद्र ने बताया कि हड़ताल पर बैठे तकनीकी कार्यों को करने वाले कर्मचारियों को मिल में काम करने के लिए भेज दिया है, यूनियन के पदाधिकारी अभी हड़ताल पर है, मांग पूरी न होने पर हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी से भी मिलने दिल्ली गया हुआ है। मिल के प्रधान प्रबंधक वीपी सिंह का कहना है कि कर्मचारी काम पर लौटे हैं। जल्द ही तय तिथि में मिल का पेराई सत्र शुरू किया जाएगा, जिसकी तैयारियां लगभग लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें