फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बसपा की सरकार बनाना ही कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बसपा की सरकार बनाना ही कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजली
विज्ञापन

बागपत। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें बामसेफ व बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को उनके परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजली अर्पित की गई। पार्टी जिलाध्यक्ष मोहित आनंद ने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव में प्रदेश में बसपा की सरकार बनाना ही कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजली होगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ कमल सिंह राज ने कांशीराम के जीवन संघर्ष के बारें में जानकारी दी। कहा कि वह त्याग का दूसरा नाम थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के गरीब, बेसहारा व दबे-कुचले लोगों को अधिकार दिलाने के लिए कुर्बान कर दिया। जिलाध्यक्ष मोहित आनंद ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया। सेक्टर प्रभारी जिहान सिंह, विनोद, श्याम सुंदर, केवल सिंह, विक्रम भाटी, डॉ. सुनील, जयकुमार, इस्लाम, राहुल गुर्जर, रोहित गहलौत, मोहित, हरपाल, लोकेश, राजपाल, हाजी फिरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें