सिंघावली अहीर पुलिया के पास धू-धूंकर जलता ट्रक
- फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय (बागपत)। मेरठ बागपत मार्ग पर सिंघावली पुलिया और बिजलीघर के बीच करीब साढे़ पांच बजे मेरठ की ओर जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रक का केबिन आग के गोले में तब्दील हो गया। मेरठ निवासी ट्रक ड्राइवर दिनेश ने कूद कर जान बचाई। उसने बताया कि रविवार की सुबह वह मेरठ के सरकारी गोदाम से गेहूं लेकर बिनौली छोड़ने गया था। मेरठ लौटते समय ट्रक के केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई । उसने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। एनएचएआई और बिजलीघर के स्टाफ ने पानी के टैंकरों से आग पर काबू पाया।