फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गन्ने से लदा ट्रक पलटा, मकान की दीवार गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। शंजरपुर कैडवा मोड़ पर गन्ने से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में आने से एक मकान की दीवार गिर गई। शंजरपुर कैडवा मोड़ पर मकान में किराए पर रहने वाले अमित ने बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर में बैठा हुआ था। तभी बड़ौत की तरफ से आ रहा गन्ने से लदा ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित हो गया और मकान पर पलट गया। जिससे उसके मकान का मैन गेट व दीवार गिर गई। मकान में बैठी उसकी पत्नी व बच्चों ने भागकर जान बचाई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर मिल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अमित ने मकान में हुआ नुकसान ठीक कराने की मांग की। मिल के जोन इंचार्ज आकाश ने दीवार व गेट ठीक कराने का आश्वासन दिया। उधर, रटौल में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर लहचौड़ा गांव के पास पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अनूपशहर निवासी रिंकू और हरियाणा निवासी जितेंद्र का जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें