बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव में कुछ युवकों ने रोडवेज बस के चालक-परिचालक और कर्मी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
छपरौली से एक रोडवेज बस मेरठ के लिए चली। पुसार, बेगमाबाद गढ़ी होकर जैसे ही दाहा बरनावा मार्ग से होकर बरनावा पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने बस के आगे बाइक अड़ा दी। फोन कर चार साथियों को बुला लिया। उन्होंने चालक अमित राठौड़ा के साथ मारपीट की। बीच बचाव करने आए रोडवेज कर्मी विकास निवासी किशनपुर बराल, परिचालक वीरेंद्र चौहान हापुड़ को भी पीटा। पुलिस ने मारपीट करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान उनके अन्य साथी फरार हो गए। बस परिचालक वीरेंद्र चौहान ने तहरीर दी है। जिसमें उसने बैग से पांच हजार रुपये गुम हो जाना भी बताया। इंस्पेक्टर ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।