फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चने की बोरियों से लदा ट्रक पलटा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) पर खेकड़ा के पास चने के बोरियों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

ग्वालियर निवासी अरविंद पुत्र बिजेंद्र ट्रक चलाता है। बृहस्पतिवार को वह हेल्पर प्रदीप पुत्र निर्मल के साथ इंदौर से चने की बोरियाें से लदे ट्रक को लेकर हरियाणा के राई जाने के लिए चला था। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खेकड़ा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक में लदे चने के बोरे भी एक्सप्रेस वे पर दूर तक बिखर गए। एक्सप्रेस वे पर जाम की स्थिति बन गई। दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हो गया। हेल्पर प्रदीप ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को नगर में एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इसके बाद एक्सप्रेस वे पर बिखरे चने के बोरो को हटवाया। इसके बाद ईपीई पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें