फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवाड़ा चौकी से गौरीपुर मोड़ तक तीन मिनट में पहुंचा सराफ, लूट की घटना उलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस के सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर निवाड़ा चौकी के आगे से सुबह को 9.25 बजे निकला सराफ
विज्ञापन

- गौरीपुर मोड़ पर 9.28 बजे पहुंच गया, तीन मिनट में लूट होने से लेकर डेढ़ किमी तय करने से पुलिस की टेंशन बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मेरठ-सोनीपत नेशनल हाईवे पर निवाड़ा पुलिस चौकी के पास सोनीपत के सराफ से 13 लाख रुपये के आभूषण लूटने की घटना की गुत्थी उलझ गई है। सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर सराफ निवाड़ा चौकी से गौरीपुर मोड़ तक केवल तीन मिनट में पहुंच गया। जबकि इसी बीच ही उसने लूट की घटना होने की बात बताई है। ऐसे में पुलिस की टेंशन बढ़ गई है कि तीन मिनट में सराफ ने डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय कर ली और इस बीच उससे लूट भी हो गई।
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत में जटवाड़ा के रहने वाले सराफ राजेंद्र सिंह कई साल से बागपत में आभूषण सप्लाई करते हैं। राजेंद्र ने बताया था कि वह बृहस्पतिवार सुबह बागपत के सराफ के करीब 20 किलो चांदी के आभूषण बाइक की डिक्की में रखकर घर से चला था। वह हरियाणा-यूपी बॉर्ड की निवाड़ा पुलिस चौकी से 200 मीटर आगे पहुंचा तो सोनीपत की तरफ से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उससे आभूषण लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है और सोनीपत से बागपत तक के सीसीटीवी कैमरों में फुटेज देखी जा रही है। पुलिस ने देखा कि सराफ राजेंद्र बाइक पर निवाड़ा चौकी के आगे से बृहस्पतिवार सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर निकले है और वह गौरीपुर मोड़ पर 9 बजकर 28 मिनट पर पहुंच गए। जबकि इस बीच की दूसरी करीब डेढ़ किमी है। इसी बीच ही सराफ राजेंद्र ने अपने साथ लूट की घटना होने की बात बताई है। ऐसे में लूट की घटना की गुत्थी उलझ गई है और पुलिस की परेशानी भी बढ़ गई है। एएसपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि पुलिस को इस घटना से जुड़ी काफी अहम जानकारी मिली है, जिससे घटना का जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें