फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कृष्णा नदी के पुल से नीचे गिरा ट्रक, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने घायलों को ट्रक से निकालकर उपचार कराया
विज्ञापन

फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली पुलिस चौकी के पास सोमवार सुबह एक ट्रक कृष्णा नदी के पुल से नीचे गिर गया। हादसे में ट्रक सवार चालक और उसकी पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक से निकालकर घायलों का उपचार कराया।
विज्ञापन

अमरोहा के जैतोली गांव निवासी ट्रक चालक लोकेश सिंह ने बताया कि वह उत्तराखंड के भगवानपुर से ट्रक में प्लाई लेकर दिल्ली जा रहा था, उसके साथ उसकी पत्नी अर्जीना भी थी। सोमवार सुबह करीब तीन बजे जैसे ही वह बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो उसे नींद की झपकी लग गई। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और कृष्णा नदी के पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ 50 मीटर नीचे जा गिरा। हादसे के बाद चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और घायल चालक और उसकी पत्नी को बाहर निकाला, जो मामूली रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि चालक को नींद की झपकी लगने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें