फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जैव विविधता पर क्विज प्रतियोगिता में राधिका रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
फ़ोटो-4
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बागपत। वन विभाग की तरफ से सर्वोदय पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्री जैव विविधता दिवस पर क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसमें 12वीं कक्षा की राधिका प्रथम रही।
सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अमित कुमार तेवतिया ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी के विविध परिस्थितिक तंत्र की समझ बढ़ाना, संरक्षण को प्रोत्साहित करना है। क्विज प्रतियोगिता में 12वीं की राधिका प्रथम और वंशिका दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा 11वीं का सार्थक तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक प्रमोद पवार, क्षेत्रीय वन अधिकारी संजीव शर्मा, जयसिंह, अवध कुमार, हरेंद्र पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें