फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रक चालकों ने हाईवे किया जाम, पुलिस ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर मोड़ के पास ट्रक चालकों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने वाहन चालकों को हादसा होने के बाद भागने पर दस साल की सजा के कानून के विरोध में नारेबाजी की। वहां पहुंची पुलिस ने जाम लगाने वालों को दौड़ा दिया और तीन चालकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

ईंट ढोने वाले ट्रकों के चालक शनिवार दोपहर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर मोड़ के पास पहुंचे और ईंट ढोने वाले ट्रक हाईवे पर खड़े कर जाम लगा दिया। ट्रक चालक इकरार ने बताया कि सड़क हादसे के बाद भागने वाले वाहन चालकों को दस साल की सजा का कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद चालक घटनास्थल पर रुका तो गुस्साए लोग उसे पीट-पीटकर मार देंगे। उन्होंने कानून में बदलाव कराने की मांग की।
तभी कोतवाली पुलिस और पीएसी के जवान वहां पहुंचे। जिन्होंने जाम लगाने वालों को दौड़ा दिया और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि हाईवे पर जाम लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
आधा घंटा जाम रहा हाईवे, वाहनों की लंबी कतार लगी
ट्रक चालकों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर करीब आधा घंटा जाम लगाए रखा। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गईं। कई किलोमीटर लंबी कतार लगने वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसका पता चलने पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें