बड़ौत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात पंचर होने पर ट्रक का टायर बदल रहे चालक शाहनवाज (37) निवासी बुढ़ाना को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और उसके परिवार वालों को हादसे की जानकारी दी।
बुढ़ाना निवासी चालक शाहनवाज शुक्रवार रात ट्रक में सामान लेकर दिल्ली जा रहा था। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर लोहड्डा गांव के पास ट्रक के टायर में पंचर हो गया। चालक शहनवाज ट्रक को एक्सप्रेसवे पर एक तरफ खड़ा करके टायर बदलने लगा। तभी पीछे से वहां आई एक कार ने चालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शाहनवाज के परिवार में पत्नी और पांच बच्चे है। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि आसपास खड़े लोगों ने कार की टक्कर लगने से हादसा होना बताया है, जिसका पता लगाने के लिए कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। तहरीर मिलने पर जांच कार्रवाई की जाएगी।