फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईवे पर युवक को ट्रक ने कुचला, हुई मौत

Tue, 07 Mar 2023 08:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
ट्रक चालक को हिरासत में ले जाते पुलिसकर्मी
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लक्ष्य स्कूल के पास हाईवे पार कर रहे दर्जी को ईंट ढोने वाले ट्रक ने कुचल दिया। जिसकी अस्पताल जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। लोगों के पीछा करने पर चालक ट्रक छोड़कर भाग गया, लोगों ने ट्रक के परिचालक को पकड़कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुराने कस्बे के केतीपुरा मोहल्ला निवासी फरमान (25) पुत्र निसार जींस के कारखाने में दर्जी का काम करता है। वह रविवार को किसी काम से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पैदल जा रहा था। बताया कि जैसे ही वह दिल्ली-सहानपुर हाईवे पर लक्ष्य स्कूल के पास पहुंचा तो हाईवे पार करते समय दिल्ली की ओर से आ रहे ईंट ढोने वाले ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग घायल फरमान को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया, जबकि चालक भाग गया। लोगों ने ट्रक के परिचालक की पकड़कर धुनाई की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।

ट्रक चालक को हिरासत में ले जाते पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें