बागपत। शिक्षण संस्थाओं में सोमवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर त्योहार की बधाई दी। शिक्षकों ने छात्रों को होली पर प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
एनएस पब्लिक स्कूल में रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को व शिक्षकों को गुलाल लगाकर त्योहार मनाया। स्कूल के प्रबंधक अजय चौधरी ने कहा कि होली का त्योहार आपसी सौहार्द, भाईचारा एकता और प्रेम का पर्व है। शिक्षा निदेशक रामसेवक शर्मा ने कहा कि होली का त्योहार बुराइयां और वैमनस्य दूर करने का त्योहार है। इस मौके पर स्वदेश चौधरी, पवन चौधरी, संतोष देवी, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, श्याम रतन पाठक, विपुल ढाका, विक्रांत, प्रवीण डागर, अरशद, अनुराधा यादव मौजूद रहे।
सेंट जेवियर वर्ल्ड स्कूल जोनमानी पिलाना में सोमवार को होली महोत्सव मनाया गया। छात्रों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर त्योहार की बधाई दी। इस मौके पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश शर्मा ने छात्रों को त्योहार के महत्व के की जानकारी दी। प्रबंधक परविंद्र धामा ने छात्र-छात्राओं को प्रेम भाव के साथ त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य मल्लिकार्जुन, अनुज कौशिक, ममता शर्मा, कोर्डिनेटर रीना यादव, पूजा धीमान, सुषमा मौजूद रहे। लक्ष्य पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर व मिठाइयां बांटकर होली की बधाई दी। स्कूल की प्रधानाचार्या अर्चना मित्तल व उपप्रधानाचार्य डॉ शांताजीत बाग ने छात्र-छात्राओं को प्रेम व सौहार्द से त्योहार मनाने का आह्वान किया। इस मौके पर बीके शर्मा, आदेश शर्मा, डॉ प्रवीण शुक्ल मौजूद रहे।
एक्-दूसरे को गुलाल लगाते स्कूली बच्चे
एक्-दूसरे को गुलाल लगाते स्कूली बच्चे
एक्-दूसरे को गुलाल लगाते स्कूली बच्चे
एक्-दूसरे को गुलाल लगाते स्कूली बच्चे
एक्-दूसरे को गुलाल लगाते स्कूली बच्चे