फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दाहा में ट्रक ने किसान को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बस स्टैंड पर हुआ हादसा, चालक ट्रक छोड़कर भागा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दाहा बस स्टैंड पर कीटनाशक खरीदने आये किसान को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

दाहा गांव के रहने वाले ऋषिपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई (55) अरविंद शनिवार को दवाई खरीदने के लिए बस स्टैंड पर गया था। वह सड़क पार कर रहा था, तभी बुढ़ाना की तरफ से आये ट्रक ने अरविंद को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, किसान की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें