बागपत : पिलाना गांव के पास ट्रक में लगी आग।
- फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय (बागपत)। पिलाना-बंथला मार्ग पर कपड़े से लदे ट्रक में आग लग गई। फायरब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। ट्रक में करीब 80 लाख का कपड़ा लदा था।
मुजफ्फरनगर के चिंदौड़ा गांव के रहने वाले ट्रक चालक राजकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह लोनी के स्टोन वेल गारमेंट कंपनी से 80 लाख रुपये का कपड़ा लादकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। देर रात करीब तीन बजे पिलाना-बंथला मार्ग पर जैसे ही वह पिलाना गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आए कार सवारों ने उसके ट्रक में आग लगी होने की जानकारी दी। जिसके बाद उसने साइड में ट्रक रोका को आग ने विकराल हो गई और उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। देखते ही देखते ट्रक जलकर राख हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर से पूछताछ की। जिसमें इंस्पेक्टर क्राइम का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगना सामने आ रहा है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।