फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मीटर घटा यमुना का जलस्तर, किनारों पर हुआ कटान

विज्ञापन
बागपत के फैजपुर निनाना गांव में यमुना किनारे हुआ कटान। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। कई दिन उफान पर रहने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को एक मीटर घट गया, इसके बावजूद यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर ही बह रही है। उधर यमुना नदी में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

दो दिन लगातार बारिश होने के बाद हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में एक साथ 2.97 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे यमुना नदी उफान मार गई और किनारों पर फैलती चली गई। जिस कारण जागोश, फैजपुर निनाना गांव में यमुना किनारे बने अंत्येष्टि स्थल जलमग्न हो गए और हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यमुना का जलस्तर 210 मीटर से ऊपर बहने के बाद बुधवार रात घटने लगा और एक मीटर घट गया। जिससे किनारों से जलस्तर कम किनारों पर कटान हुआ। उधर बाढ़ राहत एवं नियंत्रण विभाग की टीमें गांवों में घूमकर जलस्तर की स्थिति पर देखी। बाढ़ राहत एवं नियंत्रण के नोडल अधिकारी उत्कर्ष भारद्वाज का कहना है कि यमुना का जलस्तर जल्द ही सामान्य हो जाएगा, अभी कटान के चलते किनारों पर सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें