फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े में मृत जानवरों की दुर्गंध से हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। केतीपुरा की नई बस्ती के पास लगा कूड़े का ढेर लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। यासीन, इसराइल, बुद्धू खान, जमशेद ने बताया कि कोरोना वायरस जैसी बीमारी से बचने के लिए सरकार साफ सफाई के लिए जागरूक कर रही है, लेकिन बस्ती के पास कूड़े के ढेर लगे है। इस पर आस-पास के लोग मृत जानवर भी डाल देते हैं। इससे बहुत दुर्गंध आती है, जिसकी वजह से घर में परिवार का खाना खाने में भी परेशानी होती है। कूड़ा बस्ती से दूर हटवाने के लिए पालिका अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। ईओ ललित कुमार आर्य का कहना है कि कड़े में अगर कोई मृत जानवर डाल रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कूड़ा स्थल बस्ती बहुत दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें