जहरीली हवा में सांस लेने में हो रही दिक्कत, एक्यूआई 354
बागपत। प्रदूषण के कारण जिले की हवा जहरीली हो गई है। लोगों को दूषित हवा में सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
सबसे अधिक परेशानी सांस, दमा के मरीजों को हो रही है। प्रदूषण के कारण सीएचसी पर सांस के मरीजों की ओपीडी बढ़ रही है। हालांकि पिछले तीन दिनों में एक्यूआई में थोड़ा सुधार हुआ है, मगर इसके बावजूद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार को जिले का एक्यूआई 354 रहा, जोकि बुधवार को 361 था।
जिले के लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। हवा के गिरते स्तर के कारण लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है। सुबह व शाम में अधिक परेशानी होने के कारण लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। जहरीली हवा में लोगों का दम घुट रहा है। प्रदूषण के कारण सांस व दमा के मरीजों को अधिक परेशानी हो रही है। सीएचसी पर सांस व दमा के मरीजों की ओपीडी बढ़ रही है कि प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग व सांस के मरीजों को हो रही है। अस्पताल में सांस के मरीजों की ओपीडी बढ़ रही है। उन्होंने प्रदूषण से बचाव के लिए लोगों को सुबह के समय घर से बाहर न निकलने व मास्क का नियमित प्रयोग करने की सलाह दी है।
जिले में एक्यूआई की स्थिति
दस दिसंबर 354
नौ दिसंबर 361
आठ दिसंबर 409
सात दिसंबर 421
छह दिसंबर 416
पांच दिसंबर 352
चार दिसंबर 362