फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यज्ञ में आहुतियां देकर शहीद को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। कस्बे के शहीद कुलदीप सिंह शहीद स्मारक पर शुक्रवार को शहीद की पुण्यतिथि पर यज्ञ हुआ। कस्बे के लोगों ने यज्ञ में आहुतियां देकर और शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कस्बा निवासी शहीद कुलदीप सिंह पुत्र राजवीर सिंह सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर तैनात थे। 30 दिसंबर 2009 में सोपोर जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। शुक्रवार को उनकी पुण्यतिथि पर कसबे के लोगों यज्ञ में आहुतियां देकर व श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मौके पर उपेंद्र वशिष्ठ, सुनील, सुभाष, राजेश शर्मा, रविता, सरला, बसंती, बीरमति मौजूद रहे। शहीद की पुण्यतिथि पर स्मारक पर चिकित्सा विभाग की ओर से निशुल्क शिविर लगाकर 105 मरीजों की जांच कर दवाई दी। चिकित्सकों की टीम में दानिश, शिवम, नितिन, श्रुति, दिलीप, अवधेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें