बागपत। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर साढ़े आठ टन चावल से लदा कैंटर लूट की घटना की साजिश रचने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बिहार के कछरा निवासी प्रेम कुमार के साथ ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर यमुना पुल के पास लूटपाट की गई थी। जिसमें कार सवार लुटेरे साढ़े आठ टन चावल से लदा कैंटर लूटकर ले गए थे। जिसमें दो दिन पहले नैथला मोड़ के पास चार लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने बताया कि लूट की घटना के मामले में साजिश रचने के आरोपी इसरार निवासी सिरौली बांगर नोएडा को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया गया।