फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद पिंकू कुमार को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के लुहारी गांव में शहीद पिंकू कुमार की तेरहवीं पर आयोजित यज्ञ में आहुति देते ग्राम - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
गांव लुहारी में शहीद की तेरहवीं पर आयोजित हुआ वैदिक यज्ञ
विज्ञापन

राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। शहीद पिंकू कुमार की तेरहवीं पर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव लुहारी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक यज्ञ का भी आयोजन किया गया। भाजपा विधायक केपी मलिक, आप सांसद संजय सिंह और भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत सहित कई गणमान्य लोगाें और ग्रामीणों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

27 मार्च को शोपियां के वनगाम क्षेत्र में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में लुहारी गांव का लाल पिंकू कुमार शहीद हो गया था। दुल्हेंडी पर्व पर उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा था। सैनिक सम्मान के साथ यमुना घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया गया था। शुक्रवार को शहीद पिंकू कुमार की तेरहवीं पर गांव में उनके आवास पर वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सैकड़ों लोगों ने यज्ञ में आहुति देते हुए शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, दिल्ली कैंट विधायक वीरेन्द्र कादियान, पूर्व विधायक अजय कुमार, बड़ौत विधायक केपी मलिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सुभाष पहलवान, डॉ अमित राणा, डॉ संजीव आर्य, रविंद्र राठी, शोकेन्द्र पहलवान, जगपाल सिंह, सतीश चौधरी, अरुण तोमर बॉबी, अमरपाल, सोमेंद्र ढाका, मोहित मुखिया, विश्वास चौधरी, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, संसार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव को तिरंगों से सजाया गया
शहीद पिंकू कुमार के गांव और घर की ओर जाने वाली गली को तिरंगे झंडों से सजाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें