छपरौली। क्षेत्र के नांगल गांव में लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। मार्च में शामिल आक्रोशित लोगों ने प्रदेश सरकार पर तानाशाही और जंगलराज कायम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। विधान सभा चुनाव में भाजपा सरकार को किसान सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। कैंडल मार्च में संजीव चौधरी, वीरेंद्र, पप्पू, प्रवीण, संजीव, गुड्डू मास्टर, ओमबीर, प्रवीण, बिल्लू, देवेंद्र, बिट्टू, रुपेन्द्र, अश्वनी, अंकुर, अनिल, सुलभ, सागर, बॉबी, किरणपाल, प्रमोद, लव, निक्की, शुभम, क्रिस, अंकुर, कल्लू, और कुश मौजूद रहे।