फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 6 सितंबर को ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए छह सितंबर को ट्रायल
विज्ञापन

बागपत। जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए छह सितंबर को जिला और आठ सितंबर को मंडल स्तर पर खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड की कॉपी के साथ उपस्थित होना होगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि दस व 11 सितंबर को गोरखपुर में जूनियर बालक व बालिका वर्ग की प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला स्तर पर छह सितंबर को खेकड़ा स्टेडियम में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ी आठ सितंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड की कॉपी के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा खेल विभाग व प्रदेश स्तरीय कबड्डी संघ की ओर से 16 से 18 सितंबर तक सहारनपुर में जूनियर बालक वर्ग व सब जूनियर बालिका वर्ग की प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जूनियर बालक वर्ग व सब जूनियर बालिका वर्ग की टीम के चयन लिए जिला स्तर पर सात सितंबर को बाबा शाहमल स्टेडियम बड़ौत और 13 सितंबर को मंडल स्तर पर ट्रायल होगा। मंडलीय ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें