फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टीकरी चौकी के पास बाग से पेड़ काटे, जांच करने पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 14
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। अफसरों को पता नहीं चला और टीकरी पुलिस चौकी के पास से एक आम का बाग काट दिया गया। आम के पेड़ कटने के बाद अब वन विभाग के अधिकारी जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

टीकरी पुलिस चौकी के पास एक आम का बाग था, जिसमें आम के 13 पेड़ लगे हुए थे। बताया गया कि दस दिन पहले कुछ लोगों ने आम का पूरा बाग काट दिया। यहां लगातार दो दिन तक पेड़ काटने का काम चलता रहा, लेकिन चंद कदमों पर दूर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को इसका पता नहीं चला। इसके चलते बाग काटकर लकड़ियां भी सप्लाई कर दी गईं। अब छह दिन बाद कुछ लोगों ने वन विभाग को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की तो वन विभाग की टीम जांच करने पहुंची। इस मामले में वन रेंजर बड़ौत सुनेंद्र सिंह का कहना है कि वहां संतनगर से टीम गई थी। टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें