फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अवैध काॅलोनियों में धड़ल्ले से काटे जा रहे पेड़

Fri, 20 Jan 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी में काटा गया पेड़
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में अवैध कॉलोनियों में लगे पेड़ों को धड़ल्ले से काटा जा रहा है। शिकायतों के बावजूद वन विभाग के अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।
विज्ञापन

भले ही बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण की लिस्ट में सैकड़ों की संख्या में कॉलोनियां अवैध हैं। इसके बावजूद इनमें धड़ल्ले से प्लॉट काटे भी जा रहे हैं। जमीन की चहारदीवारी करने के अलावा मकान निर्माण व नींव तक भरने का काम हो रहा है। खास बात यह है कि इन अवैध कॉलोनियों में लगे हरे-भरे पेड़ों पर भी कुल्हाड़ा चलाया जा रहा है। नगर की बिनौली रोड पर काटी जा रही एक अवैध कॉलोनी में भराव कराए जाने के नाम पर कई पेड़ काट डाले गए। इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को होते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कोट...
- बिनौली रोड पर काटी जा रही कॉलोनी में जो भी पेड़ काटे गए हैं, उसकी जांच कराई गई है। अनुमति के बगैर काटे गए पेड़ों के सापेक्ष जुर्माना वसूल कर वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। - रविकांत चौधरी, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें