फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 23 जनवरी को बनाई जाएगी सड़क सुरक्षा मानव शृंखला

Fri, 20 Jan 2023 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सडक़ सुरक्षा मानव शृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह पर बैठक हुई। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने 23 जनवरी को होने वाली मानव शृंखला में अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों, एनजीओ, एनसीसी, एनएसएस, स्कॉउट गाइड और आम-जनमानस की शामिल करने के लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर ईस्टर्न पेरीफेरल से बड़ौत के माउंट लिट्रा स्कूल तक मानव शृंखला बनाई जएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक एक किमी के दायरे में नोडल अधिकारी नामित कर सेक्टर अनुसार विभाजन किया गया है। मानव शृंखला जिले की तीनों तहसीलों को आपस में जोड़ेगी।
उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी को छात्रों एवं अध्यापकों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने नगर पालिका को मार्ग की साफ-सफाई, पेयजल एवं मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था के निर्देश दिए। तहसील स्तर पर एसडीएम व ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

मौके पर एसडीएम पूजा चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके शर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एनसी शर्मा, सीवीओ डॉ रमेश, बीएसए कीर्ति मौजूद रके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें