फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आंधी में पेड़ व 220 खंभे टूटे, जिलेभर में ब्लैक आउट रहा, पेयजल संकट हुआ

Sun, 12 May 2024 04:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। यहां शुक्रवार रात आंधी ने कहर बरपाया तो ओलावृष्टि व बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दिलाई। आंधी से 230 खंभे व पेड़ टूट गए, जिससे सभी जगह बत्ती गुल होने से ब्लैक आउट रहा। बिजली आपूर्ति कुछ जगह शनिवार सुबह शुरू हुई तो शहर के कुछ हिस्सों व अधिकतर गांवों में 24 घंटे बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इस कारण पेयजल संकट भी गहरा गया।
विज्ञापन

यहां शुक्रवार रात को अचानक मौसम में बदलाव हुआ और आंधी शुरू हो गई। जिससे 220 खंभे टूटकर गिर गए तो पेड़ व होर्डिंग पर सड़को पर टूटकर गिरे। खंभे टूटने से बागपत, बड़ौत, खेकड़ा समेत 200 से ज्यादा गांवों में बत्ती गुल हो गई। ऊर्जा निगम कर्मियों ने आधे बागपत शहर में शनिवार सुबह आपूर्ति शुरू कर दी, मगर मोहल्ला मुगलपुरा, ठाकुरद्वारा, माता कालोनी, पुराना कस्बा में खंभे नहीं लगाए जा सके और वहां 24 घंटे बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इस तरह बड़ौत की रामबाग कालोनी, मधुबन कालोनी, आवास विकास, छपरौली चुंगी, बावली चुंगी समेत अन्य जगहों में 24 घंटे बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। गांवों की लाइनों को ठीक करने के लिए भी कर्मचारी लगे रहे, मगर 100 से ज्यादा गांवों में शनिवार को दिनभर आपूर्ति नहीं हो सकी। एक्सईएन प्रथम दीपांशु सहाय ने बताया कि उनके क्षेत्र सौ से अधिक खंभे व 25 किमी लाइन टूटकर गिरने से बिजली ठप हो गई थी, जिसमें काफी को ठीक कर लिया गया है। एक्सईएन द्वितीय केपी पूरी ने भी अपने क्षेत्र में आंधी से 120 खंभे व 20 किमी लाइन टूटने की बात बताई। बिजली आपूर्ति ठप रहने से शनिवार सुबह को किसी भी जगह पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। जिससे पेयजल संकट भी गहरा गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा।
बालैनी क्षेत्र में ओलावृष्टि व बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत
आंधी के कुछ देर बाद ही यहां बारिश शुरू हो गई तो बालैनी क्षेत्र में कुछ देर के लिए ओलावृष्टि भी हुई। यहां हल्की बारिश घंटों तक होती रही। जिससे आंधी के कारण उड़ रही धूल दब गई और गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली। क्योंकि लोगों की पिछले कई दिनों से गर्मी ने काफी हालत खराब की हुई थी।
विज्ञापन

रेलवे का फाटक टूटा तो मकान की दीवार गिरी
खेकड़ा। आंधी में बड़ागांव रोड पर लगा रेलवे फाटक टूट गया। रेलवे कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ट्रेनों के आने पर फाटक बंद किया। ट्रेनों के जाने के बाद वैकल्पिक फाटक को हटाकर वाहनों को निकलवाया गया। मोहल्ला रामपुर में बड़ागांव रोड पर तेज आंधी में अजय धामा के मकान की दीवार गिर गई। गनीमत रही की दीवार गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। इसके अलावा काफी जगह पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए, जिससे काफी परेशानी हुई।
दोघट में केबल फुंका, सडक़ों पर पेड़ भी गिरे
दाहा। आंधी के कारण शनिवार रात बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग, दाहा-बरनावा मार्ग पर संतनगर, शाहजहांपुर आदि स्थानों पर पेड़ टूट गए। जिनको वन विभाग के कर्मियों ने पहुंचकर हटाया। दोघट कस्बे की पट्टी तिरोसिया में आंधी के कारण फाल्ट होने से केबल फुंक गया। जिसे शनिवार सुबह 11 बजे ठीक कराया गया। इसके बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई गई। इसके आलावा दाहा विद्युत उपकेन्द्र की कान्हड़ से आने वाली लाइन के दो पोल टूटकर गिर गए। जिनको शनिवार दोपहर को ठीक करके आपूर्ति सुचारू की गई।
विनयपुर मे छत पर गिरी बिजली
रटौल। विनयपुर गांव के नवीन बंसल ने बताया की शुक्रवार रात आंधी और बारिश के साथ ही बिजली गरज रही थी। उसकी पत्नी पिंकी देवी, बेटी गोरीका, बेटा दक्ष देखने के लिए कमरे से बाहर आ गई और वहां बाहर रखा समान समेटनी लगी। तभी कमरे की छत पर बिजली गिर गई और छत गिर गई। इसके साथ ही बिजली के उपकरण भी फुंक गए। उपकरण फुंकने से करीब एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कमरे से बाहर आने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें