फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आंधी में गिरा रटौल आम, बागवानों को नुकसान

Sun, 12 May 2024 04:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। यहां शुक्रवार रात को आई आंधी में विदेशों तक मशहूर रटौल आम टूटकर गिर गया। जिससे बागवानों का नुकसान हो गया है। बागवानों का कहना है कि करीब 30 प्रतिशत कच्चा आम टूट गया है। पिछले साल भी कीट लगने के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ था और बागवानों को नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन

रटौल किस्म का आम विदेशों तक मशहूर है और यहां से बाहर सप्लाई किया जाता है। मगर पिछले कई साल से बागवानों को किसी न किसी कारण से रटौल आम की पैदावार कम होने के कारण नुकसान हो रहा है। बागवानों का कहना है कि पिछली बार आम बागानों पर बंपर बौर आया था, लेकिन बेमौसम बारिश होने से बागानों में हॉपर रोग लगने से 70 प्रतिशत फसल खत्म हो गई थी। इस बार बौर देरी से आने के बावजूद आम की अच्छी पैदावार हाेने की उम्मीद थी। मगर पहले अप्रैल में तेज हवा और अब शुक्रवार रात में आंधी आने से लगभग 30 प्रतिशत आम गिर गया है। आंधी के कारण काफी आम टूट गया है, जिससे बागवानों को झटका लगा है।
-पिछले दो साल से आम की फसल पर मौसम की मार पड़ रही है। शुक्रवार को आंधी से लगभग 30 प्रतिशत फल गिर गया है। जिससे बागवानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।-चेयरमैन जुनैद फरीदी, आम उत्पादक
विज्ञापन

-पिछले साल कीट लगने से लगभग 70 प्रतिशत फसल खराब हो गई थी। इस बार अच्छी फसल की उम्मीद थी, मगर आंधी आने से कच्चा फल टूटकर गिर गया है। - हबीब चौहान
-इस बार बौर देरी से आने के बावजूद पेड़ो पर अच्छा फल आया था। बागवानों को मुनाफे की उम्मीद थी, मगर मौसम ने बागवानों की उम्मीद पर पानी फेर दिया। - अबरार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें