फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिलौचपुरा गांव में ट्रांसफार्मर में लगी आग, युवक झुलसा

विज्ञापन
बिलौचपुरा गांव में ट्रांसफार्मर में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
बागपत, अमीनगर सराय। बिलौचपुरा गांव में एक ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से आग लग गई। जिससे आसपास खड़ी झाड़ियों और उपलों में आग फैल गई। वहां आग बुझाते समय चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। जिसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।
विज्ञापन

बिलौचपुरा गांव में खेतों में लगे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार दोपहर फाल्ट होने के बाद आग लग गई। वहां आग आसपास लगे उपलों और झाड़ियों में फैल गई। इससे वहां खेल रहे बच्चों ने भागकर जान बचाई। तभी ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया तो सोनू आग की चपेट में आने से झुलस गया। सोनू ने बताया कि ट्रांसफार्मर में पिछले कई दिन से धुआं उठ रहा था। जिसकी सूचना ऊर्जा निगम के कर्मियों को दी गई थी, लेकिन गंभीरता नहीं दिखाई गई। जिससे हादसे का खतरा बना रहा। इस मामले में ऊर्जा निगम के अपर अभियंता सुनील कुमार ने ट्रांसफार्मर में आग लगने की जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन

बिलौचपुरा गांव में ट्रांसफार्मर में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें