फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं बहुत जिद्दी हूं, कहकर नहीं बदलता : जयंत

Sat, 19 Aug 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह। स्रोत:सोशल ​मिडिया
विज्ञापन
बागपत। एनडीए के साथ जाने की लगातार चल रही चर्चाओं पर रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत ने साफ कह दिया है कि वह बहुत जिद्दी है और वह कोई भी बात कहकर नहीं बदलते हैं। वह इंडिया के साथ ही पूरी दमदारी से रहेंगे।
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष जयंत ने एक वीडियो जारी करके कहा कि उनको अभी तक जो समझ नहीं पाए है, वह उनके एनडीए के साथ जाने की चर्चा करते हैं। जयंत ने कहा कि मैं बहुत ही जिद्दी आदमी हूं और जब कोई बात कह देता हूं तो मन नहीं बदलता हूं। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2024 में भी प्रधानमंत्री बनने के बयान पर कहा कि राजनीति में विश्वास बड़ी चीज है। राजनीति में हर आदमी चाहता है कि मैं बयान में खूब विश्वास दिखाऊं। नेता चुनाव से पहले खूब कहते है कि सभी सीटें हम ही जीतेंगे। लेकिन असलियत चुनाव के बाद पता चलती है। मोदी का दोबारा जीतना का बयान भी इस तरह ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें