फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेंने रद्द, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे रूट पर बुधवार को दो ट्रेनें रद्द रहने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों को मजबूरन अपने निजी वाहनों या फिर डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बड़ौत से दिल्ली की ओर चलने वाली ट्रेन नंबर 05000 और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 04999 रद्द रही। जिस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों में सुधीर, मनोज, दीपक, सुनील आदि ने कहा कि इस रूट पर आए दिन ट्रेनों के लेट और रद्द रहने की बात आम हो गई है। जिस कारण यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है और न ही नोटिस बोर्ड पर नोटिस चस्पा कर यात्रियों को सूचना देते है। कुछ दिन पहले भी इस रूट पर सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई थी। उन्होंने ट्रेनों के नियमित संचालन की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें