बागपत सीएमओ कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेते स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचा?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और सुविधाएं पूरी करने को लेकर सीएमओ कार्यालय के सभागार में कार्यशाला हुई। इसमें लखनऊ और मंडल से आई विशेषज्ञों की टीम ने जिला व ब्लॉक स्तरीय चिकित्सकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण किया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रोगी कल्याण समिति का जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया। प्रशिक्षण में लखनऊ से आए रोगी कल्याण समिति के सदस्य बलबीर व मंडल स्तर से आए अरविंद गोस्वामी, अमरीश व स्वाति ने चिकित्सकों को अस्पतालों में सुविधाओं व मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने संबंधी प्रशिक्षण दिया। मौके पर सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने चिकित्सकों को अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ उचित व्यवहार करने और बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों का कैसे इलाज कराया जाए के बारे में भी जानकारी दी। मौके पर एसीएमओ डॉ. गजेंद्र सिंह, बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, डीपीएम डॉ. प्रमोद कुमार, डीपीसीएम नौशाद, विवेक खौलान, मनोज गोपी व अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।