फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कार्यालयों में सफाई नहीं मिलने पर नाराजगी जताई

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट स्थित राजस्व लेखपाल कक्ष में निरीक्षण करते डीएम राजकमल यादव व एडीएम प्रतिपाल सि - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में कार्यालयों का निरीक्षण किया। सफाई न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यालयों में नए पर्दे लगवाने व कूड़ा हटवाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कलक्ट्रेट कार्यालय में एक रंग की अलमारी रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर में किसानों के मुआवजे के बारे में भी जानकारी ली।
अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि 82 प्रतिशत किसानों को सात अरब 26 करोड़ 19 लाख का भुगतान कर दिया गया है। डीएम ने फायर बॉक्स को जल्द ठीक कराने और मालखाने में सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें