सिंग्नल न मिलने पर ट्रेन से पैदल आते यात्री
- फोटो : BAGHPAT
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर मंगलवार को सिंग्नल न मिलने से पैसेंजर ट्रेन 15 मिनट तक महनवा रेलवे हाल्ट पर खड़ी रही। जिससे दिल्ली से आने वाले यात्रियों ने महनवा से कस्बे तक सफर पैदल करना पड़ा।
दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर मंगलवार दोपहर को दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दो बजकर 11 मिनट पर बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। महनवा रेलवे फाल्ट पर पहुंचने पर सिग्नल न मिलने पर ट्रेन 15 मिनट तक हाल्ट पर खड़ी रही। जिससे ट्रेन में सवार यात्री पैदल कस्बा पहुंचे। स्टेशन के अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि लाइन पर कार्य चल रहा है। मंगलवार को सिग्नल न मिलने के कारण ट्रेन 15 मिनट तक महनवा हाल्ट पर खड़ी रही। बाद में सिग्नल मिलने पर शामली के लिए रवाना हुई।