बड़ौत रेलवे स्टेशन पर रेल का इंतजार करती सवारियां।
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (04430) अपने निर्धारित समय से सवा दो घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेल यात्री दीपक, सुदेश, अशोक, प्रदीप, राजवीर, मोनिका, दीपिका, अंजलि, बबली ने बताया कि इस ट्रेन का स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 10 बजे था, लेकिन ट्रेन सवा बारह बजे पहुुंची। उन्होंने इस रूट पर नियमित रूप से ट्रेनों के संचालन कराने की मांग की। स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि सहारनपुर से ही ट्रेन का संचालन देरी से कराया गया।