-जीएसटी कमिश्नर को वित्त मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
फोटो संख्या 2
बड़ौत। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बृहस्पतिवार को बिजरौल रोड स्थित जीएसटी कार्यालय पर पहुुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही टीम पर छापेमारी के दौरान व्यापारियोंं का आर्थिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जीएसटी कमिश्नर को सौंपा। वहीं छापेमारी अभियान को तत्काल प्रभाव से बंद कराए जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष अरुण तोमर बॉबी के नेतृत्व में काफी संख्या में व्यापारी और दुकानदार जीएसटी कार्यालय पहुुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 16 मई से 15 जून तक की जीएसटी के नाम पर जांच सर्वे किया जा रहा है। आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। विभाग नए-नए तरीके से परेशान कर रहा है। दबाव बनाकर एकतरफा हो रही कार्रवाई से व्यापार घटेगा, जिससे राजस्व का भी नुकसान होगा। फर्जी व बोगस फर्मों के पाए जाने पर रजिस्ट्रेशन जारी करने वाले अधिकारी के विरुद्ध भी कार्रवाई की जानी चाहिए। बाद मेंं व्यापारियाें ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सम्बोधित ज्ञापन जीएसटी कमिश्नर विकास पंवार को सौंपा। साथ ही तत्काल प्रभाव से छापेमारी अभियान बंद करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री नवनीत जैन, मुदित जैन, संजीव जैन, अंकित जैन डब्बू, नितिन जैन, अमन गुप्ता, राहुल जैन, हैप्पी तोमर,अतुल जैन उपस्थित रहे।