फोटो -2
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप में बृहस्पतिवार को वालीबॉल प्रतियोगिता हुई, जो जूनियर और सीनियर वर्ग में कराई गई।
जूनियर वर्ग में कक्षा छठीं से आठवीं तक की बालक वर्ग की प्रतियोगिता में ब्लू हाउस और बालिका वर्ग में रेड हाउस विजेता रहा। सीनियर वर्ग में कक्षा नौवीं से 12वीं तक भी बालक वर्ग में ब्लू हाउस और बालिका वर्ग में रेड हाउस ने बाजी मारी। इसके अलावा कक्षा आठवीं तक के छात्रों के बीच फूड शेयरिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने कई प्रकार के व्यंजन और डांस पार्टी का आनंद लिया। प्रतियोगिता के अंत में स्कूल के प्रबंधक प्रमोद पंवार ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अवध कुमार, हरेंद्र कुमार, कोच प्रदीप शर्मा, अनिरुद्ध यादव, मनोज बंसल मौजूद रहे।