फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अतिक्रमण हटाने पर व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया हंगामा

Wed, 05 Apr 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर में मंगलवार को दोबारा से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। जिसके विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद करके हंगामा किया और धरना देकर सड़क पर बैठ गए। व्यापारियों ने बातचीत के बाद भी कार्रवाई करने पर विरोध जताया। जिसके बाद चेतावनी देने की कार्रवाई जारी रखते हुए अतिक्रमण एक सप्ताह में खुद हटाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

एडीएम प्रतिपाल चौहान, एएसपी मनीष मिश्र, सीओ विजय चौधरी, एसडीएम पूजा चौधरी, तहसीलदार प्रसून कश्यप ने मंगलवार को चमरावल रोड से अतिक्रमण हटवाने की शुरूआत की। वहां के बाद दोबारा से राष्ट्र वंदना चौक से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया गया और एक दिन पहले चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के चालान काटे गए। इस कार्रवाई को देखते हुए व्यापारी नेता नंदलाल डोगरा, विक्की चौधरी, संजय रूहेला, मनोज गोयल, सिराजुद्दीन, मुनीर खान, राकेश गौतम, पवन गुप्ता आदि ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद व्यापारियों ने बाजार बंद करना शुरू कर दिया। उनकी अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई और आरोप लगाया कि खुद अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। इसके बावजूद अगले ही दिन दोबारा से तोड़फोड़ करने पहुंच गए। इसके बाद भी अधिकारी नहीं रुके तो शौकत मार्केट में सड़क पर धरना देकर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। जहां करीब पंद्रह मिनट तक धरना दिया गया। वहां से अधिकारी आगे चले गए और पांडव रोड पर सड़क पर बनाए गए चबूतरे तुड़वाए गए। वहां से वापस आते हुए पांडव रोड तिराहे पर दुकान के आगे अतिक्रमण तोड़ने का प्रयास किया तो वहां व्यापारी दोबारा से पहुंच गए। वहां पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर भी पहुंच गए और अधिकारियों से बातचीत करके कार्रवाई को रुकवाया गया। वहां सहमति बनी कि व्यापारी अतिक्रमण को खुद ही हटा लेंगे। उसके बाद ही अधिकारियों की टीम लौट गई।
बातचीत के बाद खोला गया बाजार
प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया था। जिसको प्रदीप ठाकुर के पहुंचने पर प्रशासन के साथ बातचीत होने के बाद खोला गया। बाजार को करीब तीन घंटे तक बंद रखा गया और इस तरह कार्रवाई का विरोध जताया गया।
विज्ञापन

नाले के ऊपर से तुड़वाया जाएगा अतिक्रमण
एडीएम प्रतिपाल चौहान के अनुसार सड़क के किनारे नाला बना हुआ है। उस नाले पर भी दुकानदारों ने अतिक्रमण करके पक्का निर्माण किया गया है। जिससे नाले की सफाई नहीं होती है और जलभराव की समस्या रहती है। एडीएम के अनुसार उस नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटवाया जाएगा और दुकानदार व मकान मालिक उसपर लोहे का जाल लगवा सकते है जो नाले की सफाई के लिए उठाया जा सके।
200 दुकानदारों को खुद अतिक्रमण हटाने को नोटिस भेजा
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश राणा ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के साथ ही दुकानों के बाहर अतिक्रमण मिलने पर चालान काटे गए। इसके अलावा करीब 200 दुकानदारों को नोटिस भेजा गया है। उनको खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। अगर वह अतिक्रमण नहीं हटाते है तो उसे नगर पालिका तोड़ देगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें