शुक्रवार को बड़ा बाजार में गोवंशों के झगड़े में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे और शनिवार को सोनीपत बस स्टैंड पर शनिवार को गोवंशों ने उत्पात मचाया। कई बार शिकायत करने के बाद भी गोवंशों को नहीं पकड़ा गया।
इसके अलावा बाजार में अतिक्रमण से परेशानी बढ़ गई है, जिससे बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। व्यापारी नेता मिट्ठन लाल ने होलिका चौक के पास फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।
एसडीएम पूजा चौधरी ने एक सप्ताह में गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने व बाजार में सफेद पट्टी खिंचवाने और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर महामंत्री विक्की चौधरी, अभिषेक जैन, मुनीर खान, श्रीयांश जैन, अरविंद गोयल मौजूद रहे।
गोवंशों के भिड़ने से भगदड़ मची
शहर के सोनीपत बस स्टैंड पर शनिवार को कई गोवंशों ने उत्पात मचाया। जहां गोवंशों की भिड़ंत होने से लोगों में भगदड़ मच गई तो कई लोग अपने वाहनों को हटाते नजर आए।