बड़ौत। मलकपुर मिल में गन्ना डालकर लौट रहे एक किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
गांव पट्टी बावली निवासी किसान रविंद्र (38) पुत्र हरिकिशन गोपी शुक्रवार की शाम मलकपुर चीनी मिल में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर गया था।
मिल में गन्ना डालने के बाद वह रात्रि में गांव वापिस आ रहा था। इसी दौरान अचानक नीलगाय ट्रैक्टर के सामने आ गई, जिससे वह संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर ही पलट गई। उसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद उसकी पत्नी प्रीति और परिजनों में कोहराम मचा था। मृतक को दो बेटे और एक बेटी है।