फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में आज दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
बागपत। बड़ौत में चल रहे धरने पर अनशन में बैठे किसानों को फूल मालाएं पहनाते विश्वास चौधरी व मौजूद ? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
किसान बोले, रैली के जरिए विरोध जताएंगे और पीछे नहीं हटेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कृषि कानूनों के विरोध में जिले के किसान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से होते हुए बड़ौत नगर के चारों ओर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। बुधवार को धरने पर सर्वसम्मति से एलान किया गया कि किसान रैली के जरिए विरोध जताएंगे और पीछे नहीं हटेंगे।
देशखाप के थांबेदार ब्रजपाल चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से होते हुए बड़ौत नगर के चारों ओर ट्रैक्टर-ट्राली रैली निकाली जाएगी। रैली को सफल बनाने के लिए गांव-गांव एलान किया जा रहा है। जो किसान धरनास्थल पर पहुंच रहे है, उन्हें भी इसकी जानकारी दी गई। सिंघु बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के खत्म होने के बाद ही यहां पर धरना खत्म होगा। अध्यक्षता राजवीर सिंह मुंडेट और संचालन वेदपाल पंवार एडवोकेट व विक्रम आर्य ने संयुक्त रूप से किया। चौबासी खाप चौधरी सुभाष सिंह, थांबा चौधरी यशपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर, बलजोर सिंह, संजीव तोमर, गौरव बड़ौत, सभासद आशुतोष तोमर, विपिन ढिकाना, रणधीर ढिकाना, शरद तोमर, विकास मलिक एडवोकेट, सागर तोमर एडवोकेट, महावीर सिंह, पुष्पेंद्र, दरियाव सिंह, नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

11 किसानों ने शुरू किया अनशन
बड़ौत। किसानों के चल रहे धरने के 19वें दिन 11 किसानों ने अनशन शुरू किया। इनमें सुमेर सिंह, महक सिंह, जगदीश, राजेन्द्र, सुरेशपाल, अंकुर तोमर, वीरेंद्र सिंह, किरनपाल, सुभाष, नरेश, पवन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली पर अलर्ट हुआ पुलिस-प्रशासन
बड़ौत। बड़ौत नगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली रैली निकाले जाने को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। बड़ौत नगर के चारों ओर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग, बड़ौत-मेरठ मार्ग और बड़ौत अमीनगर सराय पड़ते हैं। ट्रैक्टर रैली के दौरान इन मार्गों के जाम होने का खतरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें