फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और बाइक को एक्सप्रेस वे पर जाने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। ज्यादातर दुर्घटनाएं बाइकों और ट्रैक्टरों की वजह से हो रही है। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बृहस्पतिवार को अभियान चलाया गया। अभियान में मवीकलां टोल नाके पर ही पचास से अधिक बाइक, ट्रैक्टर चालकों को एक्सप्रेस वे पर जाने से रोका गया। कई बाइक और ट्र्रैक्टर चालकों की टोल कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। उन्होंने जबरन एक्सप्रेस वे पर जाने का भी प्रयास किया, लेकिन टोल कर्मियों ने नहीं जाने दिया। टोल मैनेजर सुधीर कुमार ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर बाइक और ट्रैक्टर प्रतिबंधित है। ये चोर रास्ते से एक्सप्रेस वे पर चढ़ रहे है। इनकी वजह से दुर्घटनाएं हो रही है। अब कोहरा पडे़गा तो दुर्घटनाएं और भी बढ़ सकती है। इसलिए इन वाहनों के एक्सप्रेस वे पर दौड़ने पर रोक लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें