फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टांडा-रमाला मार्ग पर वाहनों का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। टांडा-रमाला चौधरी चरण सिंह मार्ग पर बसों का संचालन नहीं होने और सवारी वाहनों की कमी के कारण लोगों को छतों पर बैठकर सफर करना पड़ रहा है। जिससे लोगों की जान पर जोखिम बना रहता है।
विज्ञापन

टांडा-रमाला चौधरी चरण सिंह मार्ग से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। जहां रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। जिसके चलते यात्री टांडा रमाला मार्ग पर चलने वाले लोग वाहनों में बैठकर सफर करते है, जो सवारियों से पूरी तरह खचाखच होने के बाद ही चलते हैं। जिसमें जल्दी जाने के लिए लोगों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है। जहां सवारी वाहनों की छतों पर बैठकर सफर किया जाता है। उधर सवारी वाहनों के चालक भी यात्रियों को छत पर बैठाने से नहीं हिचकते। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि वाहनों की छतों पर बैठकर यात्रियों को ले जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। मार्ग पर चेकिंग कराकर छतों पर सवारी बैठाने से रोका जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
पायदान पर लटती है सवारी
सवारी वाहनों की छतों पर सवारियों के बैठने के अलावा पीछे लगे पायदान पर भी लोग खड़े होकर सफर कर रहे हैं। मार्ग में गड्ढों के कारण सवारियों के गिरने का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें