तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में मानव श्रृंखला बनाये छात्र छात्राएं।
- फोटो : BARAUT
बिनौली। तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने मानव शृंखला बनाई। प्रधानाचार्या डॉ. मनीषा मिश्रा के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। मौके पर भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर भारतीय एकता के सूत्रधार सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण किया।