रंछाड़ के केनरा बैंक में छात्राओं चैक देते ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर।
- फोटो : BARAUT
बिनौली। रंछाड़ के केनरा बैंक की शाखा के सौजन्य और सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने वाली अनुसूचित वर्ग की छह छात्राओं को चेक देकर प्रोत्साहित किया। शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार को बैंक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज रंछाड़ की कक्षा-8 की तानिया, कक्षा-9 की खुशी, कक्षा-10 की सुनैना को पांच-पांच हजार कक्षा-7 की साक्षी, कॉम्पोजिट विद्यालय बरनावा की कक्षा-5 की राशि, कक्षा-6 की ज्योति को ढाई-ढाई हजार की नकद धनराशि के चेक देकर प्रोत्साहित किया। मौके पर अतुल कुमार, सुनील मलिक, गीता, कुलदीप, समरपाल आदि उपस्थित रहे।