फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी से मिले टोल मैनेजर और कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर कर्मियों और मैनेजर के साथ मारपीट, केबिन में तोड़फोड की घटना में एसपी से शिकायत की गई। उन्होंने बालैनी थाना पुलिस पर मुकदमे में वांछित हमलावरों को गिरफ्तार नहीं करने और सही धारा नहीं लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने दूसरे थाने से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

बालैनी टोल मैनेजर अनुज ने बताया कि दो सप्ताह पहले टोल मांगने पर कार सवार युवकों ने कर्मियों पर हमला कर दिया। बीच बचाव कराने पर उनकी भी पिटाई की। इसके बाद टोल में काफी देर तक तोड़फोड़ की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर तीन गाड़ियां जब्त कीं, लेकिन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया। एसपी सूरज कुमार राय ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें