फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाई की हत्या का बदला लेने को सात गोली मारकर धीरज को उतारा था मौत के घाट

Fri, 03 May 2024 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वाजिदपुर गांव में धीरज उर्फ छोला को सन्नी तोमर की हत्या का बदला लेने के लिए सात गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस ने सन्नी तोमर के भाई समेत तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। जिनसे तीन तमंचे और बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एसपी अर्पित विजयवर्गीय और एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि वाजिदपुर गांव में धीरज उर्फ छोला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें वाजिदपुर गांव के ही निखिल, शोएब और देवा उर्फ देवेश को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि धीरज उर्फ छोला ने वर्ष 2022 में गांव के ही सन्नी तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जो 21 मार्च को जेल से जमानत पर बाहर आया था। मृतक सन्नी तोमर के भाई निखिल ने अपने साथी शोएब, देवा उर्फ देवेश, सागर और सौरभ के साथ मिलकर धीरज उर्फ छोला की हत्या करने की साजिश रची। जिसके बाद कचहरी में आए धीरज को शोएब के द्वारा गांव के सरकारी स्कूल पर बुलाया गया और पांचों ने तमंचों से सात गोली मारकर धीरज उर्फ छोला की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि फरार चल रहे सागर और सौरभ की तलाश में दबिश दी जा रही है।
निखिल को था हत्या होने का खतरा
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि गिरफ्तार किये गए निखिल अपने भाई सन्नी तोमर की हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहा था। पूछताछ में निखिल ने बताया कि अगर वह धीरज उर्फ छोला की हत्या न करता तो वह उसकी हत्या करा देता। जिसकी वजह से उसने योजना बनाकर हत्याकांड को अंजाम दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें